करेंट अफेयर्स मई current affairs may 2015

SamanyaGyan, Hindi ,General Knowledge in Hindi, general science, current affairs may 2015

 करेंट अफेयर्स मई 2015 

  1. 18 अप्रैल 2015 में हरिशंकर ब्रह्मा के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी बने ।
  2. ब्रिक्स नव विकास बैंक ( NDB ) के पहले अध्यक्ष पद के लिए के.वी. कामथ को चुना गया । उनका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।
  3. ब्रिक्स समूह के सदस्य देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है।
  4. श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी कुमार संगकारा को दूसरी बार ब्रिटेन की पत्रिका विजडेन ( क्रिकेट की बाइबिल ) ने 2014 का वर्ष का लीडिंग क्रिकेटर से  सम्मानित किया। भारत के वीरेन्द्र सहवाग भी यह सम्मान दो बार प्राप्त कर चुके हैं।
  5. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने  10 मई 2015 को कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद के.वी थामस को लोक लेखा समिति ( PAC ) का अध्यक्ष नियुक्त किया ।
  6. लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मोम की प्रतिमा लगाई गई, वह ऐसी सातवीं बालीवुड हस्ती हैं जिसकी प्रतिमा इस संग्रहालय में लगाई गई।
  7. अमिताभ बच्चन केंद्र सरकार के हेपेटाइटिस - बी उन्मूलन अभियान के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए।
  8. 12 मई 2015 को पंजाब राज्य भारत सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया।
  9. केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला एवं मुख्तार अब्बास नकवी ने वाराणसी में उस्ताद योजना की शुरुआत 14 मई  2015 में किया।
  10. USTAD - ( UPGRADING THE SKILLS AND TRAINING IN TRADITIONAL ART- KRAFT FOR DEVELOPMENT ) 
  11. विश्व व्यापार संगठन का 161 वां सदस्य सेशेल्स बना। इससे पहले 2013 में लाओस एवं ताजिकिस्तान तथा 2014 में यमन इसके सदस्य बने थे।
  12. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2014 - 15 में स्वच्छ भारत अभियान के क्रियान्वयन में गुजरात सभी राज्यों से आगे है।
  13. डाँ के. सतीश रेड्डी को 11 मई 2015 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  14. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने न्यायाधीश साइरेक जोसेफ को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष 11 मई 2015 को नियुक्त किया।
  15. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF ) के महानिदेशक का पद वरिष्ठ आई पी एस  अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने 1 मई 2015 को ग्रहण किया।
  16. श्री गुलशन राय को भारत के पहले साइबर सुरक्षा प्रमुख के रुप में नियुक्त किया गया।
  17. गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आई एन एस सरदार पटेल नौसैनिक पोत पोरबंदर स्थित नौसेना में शामिल किया गया।
  18. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO ) द्वारा विकसित स्वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल 'आकाश ' 5 मई 2015 को सेना में शामिल किया गया।
  19. मझगाँव डॅाकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित स्कॅार्पियन पनडुब्बी ' कलावरी ' का उद्घाटन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने मुंबई में किया। फ्रांस के सहयोग से भारत में बनी यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी है, 2016 तक इसे सेना में शामिल किए जाने की संभावना है।
  20. बालीवुड के अभिनेता एवं फिल्मकार शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  21. मैनबुकर पुरस्कार हंगरी के लेखक करास्जाना होरकाई को उनकी कृति ' द मेलन्काली आँफ रेसिस्टेंस ' एवं ' सतनतैंगो ' के लिए दिया गया।
  22. यूनेस्को द्वारा प्रेस फ्रिडम पुरस्कार सीरियाई पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता माजेन डेरविश को देने की घोषणा 3 मई 2015 को की गई । डेरविश सीरिया के एक जेल में बंद है।
  23. लंदन की रॅायल ज्योग्राफिकल सोसायटी में आयोजित 'विटेले सम्मान' जिसे 'ग्रीन आँस्कर' कहा जाता है, भारत के डॉ. प्रोमोद पाटिल एवं डॉ. आनन्द कुमार को उनके द्वारा वन्य जीव संरक्षण पर किये गए काम के लिए दिया गया।
  24. वशिष्ठ पत्रकार ओम थावनी को वर्ष 2014 का 24 वाँ बिहारी पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है।
  25. पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान -ए-पाकिस्तान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया गया। यह सम्मान पाने वाले वह 18 वे विदेशी एवं तीसरे चीनी व्यक्ति है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (1990  में ) यह सम्मान पाने वाले एकमात्र भारतीय है।
  26. आई टी बी पी के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  27. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा पुरस्कारों के नामों में परिवर्तन, राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान - विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार अब 'राजभाषा गौरव पुरस्कार ' एवं इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार अब ' राजभाषा कीर्ति पुरस्कार ' कर दिया गया है।
  28. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ) की शुरुआत की।
  29. नेपाल में दिनांक 25 - 26  अप्रैल को आए भयंकर भूकंप में बचाव एवं राहत कार्य के लिए सेना द्वारा 'आँप्रेशन मैत्री ' संचालित किया गया था।
  30. 'आँप्रेशन राहत ' द्वारा संकटग्रस्त यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
  31. मध्यप्रदेश शासन के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इसी वर्ष 2015 को प्रारंभ किए गए कवि प्रदीप राष्ट्रीय सम्मान प्रसिद्ध गीतकार गोपालदास नीरज को 24 मार्च 2015 को  दिया गया।
  32. भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन संघ ( WTA ) द्वारा जारी रैंकिंग सूची में पहला स्थान प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई है। इससे पहले भारत के केवल प्रकाश पादुकोण ने ही पुरुष वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
  33. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी विश्व टेनिस महासंघ द्वारा जारी एटीपी रैंकिंग में महिला युगल श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
  34. भारत की गीता फोगट ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2015 में महिलाओं की 58 किग्रा वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता।
Previous
Next Post »

Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng
:lv
Thanks for your comment