भारत के प्रमुख जलप्रपात india top waterfalls

 भारत के प्रमुख जलप्रपात 



महात्मा गांधी या जोग गरसोप्पा जलप्रपात - यह भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है।
शिवसमुद्रम् जलप्रपात - यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।
येन्ना जलप्रपात - यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।
चचाई जलप्रपात - यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है ।
धुआंधार जलप्रपात - यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 15 मीटर है।
चूलिया जलप्रपात - यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।
पायकारा जलप्रपात - यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।
गोकक जलप्रपात - यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है।
बिहार जलप्रपात - यह टोंस नदी पर स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।
पुनासा जलप्रपात - यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है।
मधार जलप्रपात - यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।
हुण्डरू जलप्रपात - यह जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।
चित्रकूट जलप्रपात - यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। इसकी  ऊंचाई लगभग 90 फुट है ।
दूधसागर जलप्रपात - यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।
किलियूर जलप्रपात - यह तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर है ।
वसुधारा जलप्रपात - यह उत्तराखण्ड राज्य में अलकनंदा नदी पर स्थित है।
Previous
Next Post »

7 comments

Click here for comments
14 मार्च 2016 को 7:18 pm बजे ×

सराहनीय प्रयास आपका भाई साहब पर यहां जानकारी थोडा सा सुधारनीय है क्योकि भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात मेरे हिसाब से जोग नही है बाकि आप स्वयं देख लें।

Reply
avatar
admin
14 मार्च 2016 को 7:46 pm बजे ×

धन्यवाद धामी जी इस ओर ध्यान देने के लिए आप सही है, परंतु अधिकतर प्रतियोगिता परीक्षाओं में इसका उत्तर जोग होता है।

Reply
avatar
admin
बेनामी
10 सितंबर 2016 को 5:52 pm बजे ×

बहुत ही बेहतरीन पोस्ट है आपका महाशय लेकिन कुछ विविध विषयों पर भी लिखा जाए!

Reply
avatar
admin
बेनामी
28 जनवरी 2017 को 3:29 pm बजे ×

Bhai Sahab India's biggest water fall is jog/garsoppa .reference lu cent Gk page no 179

Reply
avatar
admin
RAMESH CHANDRA RAJHANS
26 अगस्त 2017 को 6:50 pm बजे ×

bahut badiya
lekin sir ghatna ko krambadh rakha jay to aur badiya

Reply
avatar
admin
बेनामी
11 अप्रैल 2018 को 7:51 am बजे ×

Dhuadhar waterfall ki exact hight kya hai

Reply
avatar
admin
11 अप्रैल 2018 को 2:56 pm बजे ×

लगभग 15 मीटर ( 50 फुट )

Reply
avatar
admin
Thanks for your comment